फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के बदरका निवासी बीएससी के छात्र ने बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस इसे मारपीट का मामला बताते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बदरका निवासी नितिन ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह 24 मार्च को शुक्लापुर मंदिर से लौट रहा था। मवइया मुर्गी पालन केंद्र के पास करिया खां और परिवार के अन्य लोग मिले। नितिन का आरोप है कि उन लोगों ने हिंदू धर्म के लिए अपमानजनक शब्द कहे। विरोध करने पर उसे बंधक बना लिया और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

राहगीरों की सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नितिन को बंधन मुक्त कराया। आरोप है कि पुलिस की उपस्थिति में भी हमलावरों ने भाला और तलवार से हमला करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाया था। अब पेशबंदी के लिए धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें