फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शराब के लिए रुपये न देने पर पिता को मारी ईंट, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो-26- पिता की गैर इरादतन हत्या का आरोपी सचिन। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र के रामपुर खालसा गांव में शराब पीकर घर पहुंचे युवक ने पिता से और शराब के लिए रुपये मांगे। पिता के इन्कार पर उसने पिता के सिर में ईंट मार दी। घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने भतीजे पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर खालसा निवासी रघुराज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 31 मार्च को भाई रामखेलावन (47) का बेटा सचिन शराब के लिए रुपये मांग रहा था। इन्कार करने पर पिता पुत्र में विवाद हुआ। इसी बीच सचिन ने रामखेलावन के सिर पर ईंट मार दी। घायल रामखेलावन को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की 10 साल पहले आग से झुलस कर मौत हो चुकी है। मृतक के दो बेटे हैं जिनमें सचिन बड़ा और कपिल छोटा है।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें