फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर धर्म देता है इंसानियत, मोहब्बत व भाईचारे का संदेश : नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के अतिथिगृह में पूर्व विधायक बदलू खान ने होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि हर धर्म एकता और सद्भाव सिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने ने सभी को गले लगाकर ईद व होली की शुभकामनाएं दीं और समाजवादी पार्टी को गंगा-जमुनी तहजीब का संरक्षक बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नफरत नहीं, एकता देश को मजबूत करती है। उन्होंने 2027 के चुनाव में पीडीए का परचम लहराने की अपील भी की। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने उन्नाव की गंगा-जमुनी संस्कृति को देश के लिए मिसाल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पार्टी में आने से संगठन को नई ताकत मिली है।
बसपा कार्यकर्ताओं ने ली सपा की सदस्यता

आयोजक बदलू खान ने सर्वसमाज की भारी भागीदारी को 2027 में पीडीए की सरकार बनने का प्रमाण बताया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राजपाल कश्यप और राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने भी संबोधित किया। शशांक शेखर शुक्ला व शुजाउर्रहमान सफवी जैसे अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित थे। करीब 100 बसपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें