बिछिया। ब्लॉक क्षेत्र के बशीरतगंज अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांचवी पास छात्रों को विदाई दी गई और नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया। ग्राम प्रधान सुनील साहू ने मां सरस्वती का पूजन और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाध्यापिका रश्मि पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। अभिषेक, अंशिका और आदित्य को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अच्छी उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। नव प्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कक्षा पांच पास कर चुके छात्र-छात्राओं को रजिस्टर, पेन और जादुई स्लेट देकर विदाई दी गई।