फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरकारी विद्यालयों में दाखिले के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम हुआ। इसमें रैली निकालकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भी दी गई। बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें