फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश से लीग मैच रद, बेहतर औसत से इंटरनेशनल क्लब फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट लीग का अंतिम लीग मैच शुक्रवार को इंटरनेशनल क्लब और आइडियल क्लब के मध्य हुआ। बारिश के कारण मैच का रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। बेहतर औसत के आधार पर इंटरनेशनल क्लब की टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला 23 मार्च को शुक्लागंज के रामकली स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्लब ने टॉस जीतकर आइडियल क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आइडियल क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 32 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। इंटरनेशनल क्लब के गेंदबाज आयुष जायसवाल ने तीन विकेट लिए। विकास पटेल और शुभराज ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंटरनेशनल क्लब ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 45 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण पिच गीली हो गई और मैच आगे नहीं खेला जा सका।
निर्णायक मंडल ने मैच स्थगित करते हुए दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया। बेहतर औसत के आधार पर इंटरनेशनल क्लब ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मंत्री ओम मिश्रा ने बताया कि 23 मार्च को रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में सुबह नौ बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें