फोटो- 9-मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
असोहा। नवाबगंज ब्लॉक के ढखिया मैदान पर मिर्जापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच पिपहरी और भैसौरा टीमों के बीच खेला गया। पिपहरी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भैसौरा की टीम नौ ओवरों में मात्र 68 रन बनाकर आउट हो गई। भैसौरा की ओर से मिथुन ने 15 रन और नितिन ने 16 रन बनाए। पिपहरी के अनुज यादव और सुरेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपहरी की टीम ने आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर मैच सात विकेट से जीत लिया। कप्तान अनुज यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों में हरेश्याम कुशवाहा, राम जी, आशीष कुशवाहा, कुलदीप गौतम और मनीष मौर्य शामिल रहे।