फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: होली मिलन में गीतों और कविताओं की बयार

विज्ञापन
फोटो-40- विश्वकर्मा समाज के होली मिलन में सदर विधायक पंकज गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देते समाज के ल
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग संगठनों ने रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किए। इसमें फाग गीतों और कविताओं के बीच जमकर अबीर गुलाल उड़ा। प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के कब्बाखेड़ा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा कल्याण समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर लोगों को शुभकामनाएं दी। बाल कलाकारों ने फूलों की होली खेली। शाम को आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कवियों में नीरज पांडेय रायबरेली, मधुप श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, समीर शुक्ला, हरिशंकर विश्वकर्मा, आरपी वर्मा ‘सरस’ व प्रदीप शर्मा ने रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया। सावित्री, रामनरेश, आरती वर्मा, डॉ. एमएल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सत्य कुमार विश्वकर्मा, राजन बाजपेयी व रमेश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
अभेद्य कायस्थ महासभा ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, शिशिर अस्थाना, डॉ. नमन निगम, अजय श्रीवास्तव, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रुचि मोहन श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, प्रभात सिन्हा, भरत चित्रांशी, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सहाय, डॉ. तारा निगम, वंदना श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

हुसैन नगर बाईपास में विश्वकर्मा समाज व विश्वकर्मा सेवा संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया। बतौर अतिथि पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। देवसरन विश्वकर्मा, विवेक वर्मा, विपिन विश्वकर्मा, वेदप्रकाश शर्मा आदि रहे।
शहर के पीडी नगर स्थित नंदनवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शब्दगंगा सृजन के तत्वावधान में त्रैमासिक कार्यक्रम काव्य गंगा व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सदर विधायक विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीके कुसुम, बीके मालती, बीके रामपाल, आशु सिंह, पूर्व पुलिस उप महानिदेशक हरीश कुमार, डॉ. विनय दीक्षित, मुन्ना सिंह, विमल द्विवेदी, केशव आदि रहे।

फोटो-40- विश्वकर्मा समाज के होली मिलन में सदर विधायक पंकज गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देते समाज के ल

फोटो-40- विश्वकर्मा समाज के होली मिलन में सदर विधायक पंकज गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देते समाज के ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें