फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आलू की खोदाई न होने से पिछड़ रही मक्का और तरबूज की बोआई

विज्ञापन
फोटो-16-हैबतपुर में श्रमिक न मिलने से अपने हाथों से आलू की खोदाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। श्रमिकों की कमी के कारण करीब 20 फीसदी आलू की खोदाई नहीं हो पाई है। इससे मक्का और तरबूज की बोआई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में आलू की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। 15 फरवरी तक आलू की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। आठ फरवरी से कोल्ड स्टोरों में आलू के भंडारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। किसान आलू की खुदाई प्लांटर मशीन से आसानी से करा लेते हैं। बिनाई के लिए श्रमिकों की जरूरत होती है। अब किसानों को किसी भी कीमत पर श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं। खेत खाली न होने से किसान मक्का व तरबूज नहीं बो पा रहे हैं।
विज्ञापन

लालू कटियार, बबलू यादव सहित कई किसानों ने बताया कि 500 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी देने पर भी श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। इससे वे अगली फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। कृषि सलाहकार देवी सिंह ने किसानों को तरबूज की बोआई का समय निकलने पर उड़द और मूंग की बोआई का सुझाव दिया। इससे मामूली लागत और कम सिंचाई में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें