फोटो-5- एसपी को ज्ञापन देने जाते विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी। संवाद
उन्नाव। विहिप और बजरंग दल की अगुवाई में महंत ने शुक्रवार को एसपी को शिकायतीपत्र दिया। इसमें भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों पर महंत से मारपीट और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
एसपी जयप्रकाश सिंह को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि पुरवा कोतवाली के मरोई गांव निवासी छोटे गिरी मर्वेश्वर महादेव मंदिर में महंत हैं। आरोप लगाया कि 15 फरवरी को शिवरात्रि मेला के दौरान सोहनखेड़ा निवासी विकास गौतम व किरहनखेड़ा निवासी दुर्जन व उनके साथ रहे कुछ अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए। देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। महंत ने विरोध किया तो उनसे धक्का-मुक्की की। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए चले गए। आरोप लगाया कि दोनों भीम आर्मी से जुड़े हैं और पूर्व इसी संगठन के लोगों ने सदर कोतवाली के मगरवारा में उग्र प्रदर्शन और पथराव किया था जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।