फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दस्तावेज नहीं दिखा पाए संचालक, नर्सिंगहोम किया सील

विज्ञापन
फोटो-27- सील करने के बाद नर्सिंग होम के बाहर मौजूद एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में कानपुर-लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित नर्सिंगहोम की शिकायत पर एसीएमओ शुक्रवार को जांच करने पहुंचे। संचालक द्वारा दस्तावेज न दिखा पाने पर नर्सिंग होम को सील करा दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज कस्बे के बाईपास पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत हुई थी। इस पर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह शुक्रवार को मौके पर जांच करने पहुंचे। जहां नर्सिंग होम मानक के तहत संचालित नहीं मिला साथ ही संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।

एसीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। संचालक नर्सिंग होम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। नर्सिंग होम सील कर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के निर्देश संचालक को दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें