फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऊंचगांव सानी से कानपुर और लखनऊ के लिए बस सेवा की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो-16- रूट सर्वे के दौरान ऊंचगांव सानी में ग्रामीणों से जानकारी लेते उप नगरीय बस सेवा प्रभारी - फोटो : कतर्नियाघाट में बंधे पर दिखा हा​थियों का झुंड।
विज्ञापन
पुरवा। क्षेत्र के लोगों की मांग और सांसद साक्षी महाराज की पहल पर उपनगरीय बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। उपनगरीय बस सेवा के प्रभारी रूट का सर्वे कर चुके हैं। आरएम से स्वीकृति मिलते ही बस कानपुर झकरकटी से बदरका, अचलगंज, ऊंचगांव सानी होते आलमबाग लखनऊ तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में रामप्रकाश शर्मा, बदलू वर्मा, बीरेंद्र, प्रेमशंकर, अनुराग, पुष्पमित्र मिश्र, राजू द्विवेदी, गंगा कृष्ण वर्मा, अखिलेश सिंह ने पिछले दिनों सांसद साक्षी महाराज को बस सेवा शुरू कराने के लिए मांगपत्र दिया था। इसमें साहित्यकार डाॅ. राम विलास शर्मा की जन्मस्थली ऊंचगांव सानी से झकरकटी कानपुर व आलमबाग, लखनऊ के बस सेवा संचालित कराने की मांग की थी।
सांसद साक्षी महाराज ने ग्रामीणों की मांग पर आरएएम लखनऊ को ग्रामीण बस सेवा संचालन के लिए पत्र लिखा था। जिस पर उपनगरीय डिपो से प्रभारी अनिल कुमार खरे ने बीते शुक्रवार को टीम के साथ प्रस्तावित रूट का सर्वे किया था। उन्होंने ऊंचगांव सानी ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई थी। ग्रामीणों की मांग है यह बस सेवा सुबह सात बजे ऊंचगांव सानी से चलाई जाए। जो कानपुर और लखनऊ होते हुए शाम पांच बजे वापस यहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उपनगरीय बस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने बताया कि बस संचालन के लिए सर्वे किया जा चुका है। आरएम से अनुमति मिलते ही बस का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें