फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों का राशन बाजार में बेचने का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा तहसील क्षेत्र के तारागढ़ी गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता और सहायिका पर बच्चों के लिए आने वाला राशन बाजार में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। गांव के अभिभावकों ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



शिकायत के अनुसार, कार्यकर्ता आठ माह से अनुपस्थित हैं और सहायिका घर-घर जाकर अभिभावकों के फर्जी हस्ताक्षर बनवा रही है। आरोप है कि बच्चों को राशन न देकर उसे बेचा जा रहा है। अभिभावकों ने शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। एसडीएम ने बताया कि सीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं और शिकायत सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें