फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष नजरबंद

विज्ञापन
फोटो-3- घर में मौजूद जिलाध्यक्ष व पुलिस। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
नवाबगंज। केंद्र सरकार के अमेरिका से हुए कथित समझौतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कलक्ट्रेट के पास समझौते की प्रतियां जलाने जा रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। शनिवार सुबह ही पुलिस उनके घर पहुंची और वहीं रोककर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने एक उद्योगपति बचाने के लिए अमेरिका के साथ ऐसा समझौता किया है जो देश के किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसके विरोध में शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ निराला पार्क के पास एकत्र होकर समझौते की प्रतियां जलाने की योजना थी।
शनिवार को सुबह ही पुलिस ने जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव को उनके सोहरामऊ थाना के महनौरा गांव स्थित आवास से निकलने नहीं दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए विरोध भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें