फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पदयात्रा निकाली। पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने पुलिस पर यात्रा को पूर्व निर्धारित मार्ग से रोकने और माइक छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सुबह दस बजे सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक मुख्यालय पर श्रमिक एकत्र हुए। पदयात्रा करोवन, रघुनाथ खेड़ा, बाबू खेड़ा, रुस्तमपुर, पतारी, बुद्धिखेड़ा, राजेपुर होते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़ी तो सीओ सिटी ने रोक दिया। इसके बाद करोवन मोड़ से ''मनरेगा बचाओ, सरकार हटाओ'' के नारे लगाते हुए यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय के पास झाड़ी शाह मजार परिसर पहुंची।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यहां पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए माइक छीन लिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए वे अंतिम क्षण तक संघर्ष करेंगे, भले ही जेल जाना पड़े। पर्यवेक्षक नरेंद्र गौतम ने सरकार पर नाकामियों को छिपाने के लिए पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पूर्व अध्यक्षों और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बीडी कठेरिया, ऋषि बाजपई, गया प्रसाद, युसूफ फारुकी, अनुराग सिंह, विजय शंकर, बदरुद्दीन मंसूर, अजय गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें