गंजमुरादाबाद। मंदिर की फुलवारी उजाड़ने के आरोप में पुलिस ने वार्ड सभासद को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस के मुताबिक उसने ने नशे में घटना करने की बात स्वीकार की है।
नगर के मोहल्ला आनंदीटोला स्थित प्राचीन मां आनंदी देवी परिसर में लगी फुलवारी को छह फरवरी की रात उजाड़ दी गई थी। इससे आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने वार्ड मनोज कुमार कुशवाहा उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभासद ने नशे की हालत में घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।