फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टहलने गए सेवानिवृत्त फौजी का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-21- सजीवन सिंह (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे में सोमवार सुबह पांच बजे टहलने गए सेवानिवृत्त फौजी का शव सड़क किनारे झाड़ी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, पीठ और कमर में चोट पाई गई है। सिर में लगी चोट से मौत की संभावना जताई गई है। मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस विसरा की फॉरेंसिक लैब से जांच कराएगी।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली के ऊंचगांव निवासी सजीवन सिंह (50) सेवानिवृत्त फौजी थे। बड़े बेटे तेजबहादुर ने बताया कि पिता सोमवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। कयास हैं कि हसनगंज डिग्री कॉलेज के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरे। लोगों की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी।
बेटे ने बताया कि वह हसनगंज पावर हाउस में एक साल से सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनकी मौत से पत्नी रानी, बेटा और दो बेटियां बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बेटे ने वाहन से टक्कर लगने से मौत होने को तहरीर दी है।

फोटो-21- सजीवन सिंह (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें