फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आपदा मोचन ने आपात स्थिति से निपटने के बताए तरीके

विज्ञापन
फोटो-12- अभ्यास के जरिए राहत व बचाव कार्य की जानकारी देती टीम। स्रोत: राजस्व कर्मी
विज्ञापन
पुरवा। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के एक स्कूल और पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को आग, बाढ़, सर्प दंश जैसी आपात स्थितियों से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन


दीपक कमालिया के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने न्यू सिटी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम और ऊंचगांव किला के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बताया कि बाढ़ व आग लगने की स्थिति में स्वयं और आसपास के लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है। इसके अलावा, सर्प दंश के समय प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रधान पति ओम प्रकाश चौधरी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें