उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर शाम मगरवारा स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरपीएफ एसआई लालचंद ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव पड़ा होने का मेमो दिया। मृतक की शिनाख्त राहुल (22) पुत्र मुलुकराज निवासी नैकानीखेड़ा कोतवाली सदर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)