गंजमुरादाबाद। मंगलवार की दोपहर सीओ संतोष सिंह ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। यूपीडा व पीआरवी कर्मचारियों को हवाई पट्टी सहित अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा न होने देने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बेवजह वाहन खड़े पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। सीओ ने एक्सप्रेसवे पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी कही। इस दौरान बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय व बेहटामुजावर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार भी मौजूद रहे। (संवाद)