फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर का पानी आने से उफनाई कल्याणी, 300 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
फोटो-8- मरौंदा सूचित गांव के खेतों में भरा नहर का पानी। संवाद - फोटो : शॉर्ट सर्किट से चूड़ी के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
परियर। नहर का पानी कल्याणी नदी में आने से सदर तहसील क्षेत्र के किसानों की करीब 300 बीघा सरसों और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों को जाने वाले रास्तों पर भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के लिलौरी गांव से सकहन को जाने वाली शारदा नहर का पानी अचानक कल्याणी नदी में आने बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इससे मरौंदा सूचित व मरौंदा मझवारा के किसानों की लगभग 300 बीघा गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसान प्रभाकर ने बताया कि उनकी लगभग ढाई बीघे सरसों व पांच बीघे गेहूं की फसल के साथ ही मवेशियों के लिए बोया गया चारा पानी मे डूब गया है। ्र
किसान छुन्नू, ओम प्रकाश, लालता प्रसाद आदि ने बताया कि 15 दिनों में पानी कई बार घटा और बढ़ा है। इस बार और अधिक बढ़ जाने से फसलों में पानी भर गया है। साथ ही खेतों तक जाने वाला रास्ता भी डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें