नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के मकदूमपुर चूर्मा गांव में शनिवार की भोर पहर युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अजगैन के मकदूमपुर चूर्मा गांव निवासी सूरज (18) का शव शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ में मफलर के फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजाबाग चौकी पुलिस ने शव को उतरवाया। पिता रामऔतार ने बताया कि सूरज शाम को खाना खाने के बाद घर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पिता कोई जानकारी नहीं दे सके। अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन घटना के पीछे वजह नहीं बता सके हैं।