फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जांच में पीने लायक नहीं मिला दो ब्रांडों का पानी, बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इसी माह की 10 व 11 जनवरी को खाद्य आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने पूरे प्रदेश में संचालित पानी की प्लांटों की जांच कराई थी। टीम ने जनपद के प्लांटों के पानी के सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में इस पेयजल का सेवन असुरक्षित होने की रिपोर्ट के आधार पर बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सूत्रों के अनुसार पानी में टीडीएस, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा मानक से ज्यादा पाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पानी को असुरक्षित और अधोमानक घोषित किया गया। जिस कारण आयुक्त ने निर्माण, भंडारण, वितरण व बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी है। साथ ही प्लांट को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह ने कई बार फोन करने पर नहीं उठाया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। पता करके बताएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें