फोटो-32- जाम में फंसे वाहन। स्रोत: पाठक
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर सीएचसी गेट के पास लोडर खड़ा होने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर जाम लग गया। एसडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। साथ चलने वाले सुरक्षा कर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटा जाम रहा।
नगर में तहसील से कोतवाली गेट पर सड़क के दोनों होने वाली अवैध पार्किंग के चलते आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। बस स्टेशन, मिर्री चौराहा व चमियानी रोड पर अक्सर जाम की स्थित बनी रहती है। बृहस्पतिवार को सीएचसी गेट पर एक लोडर खड़ा होने से जाम लग गया था। पहले निकलने की जल्दबाजी में वाहन सवारों ने स्थिति और बिगाड़ दी। जाम में एसडीएम का भी वाहन फंस गया। उनके साथ रहे गार्डों ने वाहनों को व्यवस्थित कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक मार्ग जाम रहा।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया निर्वाचन कार्य की समीक्षा के लिए ब्लाॅक मुख्यालय जाते समय मार्ग पर जाम था। गार्डों को भेजकर जाम खुलवाया गया।