फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों में टक्कर, दरोगा व सिपाही समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ मार्ग स्थिति रघुबर खेड़ा मोड़ के पास कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक व आरक्षी के साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों का सीएचसी पहुंचाया। जहां दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा (55) व सिपाही हर्ष अहलावत (28) शनिवार शाम क्षेत्र में गश्तके बाद बाइक से कोतवाली वापस लौट रहे थे। तभी लखनऊ मार्ग स्थिति रघुबर खेड़ा मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल उपनिरीक्षक व सिपाही समेत दूसरी बाइक के घायल राजू (35) निवासी धन्नाखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉ. सुनील राठौर ने प्राथमिक उपचार के बाद उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा व राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें