फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती और दो बुजुगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो बुजुर्गों और एक बालिका की मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार तीनों मरीज गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुरवा क्षेत्र के भोलागंज निवासी राम सिंह (80) की कई दिन से तबीयत खराब थी। बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, बिछिया क्षेत्र के घूरखेत निवासी सजीवन (65) को भी सांस लेने में परेशानी हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर वापस लौट गए। इसके अलावा बांगरमऊ निवासी श्याम लाल की 24 साल की बेटी अर्चना की बुधवार को अचानक सांस फूलने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में ड्यूटी तैनात डॉक्टर दिलीप ने बताया तीनों मरीज गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें