बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर मनिकापुर के पास शनिवार की शाम छह बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।
बिहार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी माेहित पासवान (40), भतीजे माेनू के साथ सबमर्सिबल पंप की मोटर बनवाने बाइक से पाटन बाजार गए थे। वापस लौटते समय सुमेरपुर-बक्सर मार्ग मनिकापुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे आंशिक घायल माेनू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
भतीजे मोनू ने बताया कि चाचा खेती करते थे। हादसे की सूचना से पत्नी नीतू और बच्चे शानू (14) व राज (12) समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हादसे को अंजाम देने वाले डंपर का पता लगाया जा रहा है।