फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोबाइल झपटने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
फोटो-12-पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल और बाइक बरामद की है। शातिरों ने मियागंज चौराहे से मोबाइल झपटने की घटना कबूल की है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र मुरव्वतपुर गांव निवासी शिवबरन ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि 11 जनवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे वह मियागंज चौराहे पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट ले गए थे एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शातिरों की तलाश की जा रही थी।
शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र बरहाखुर्द गांव के पास चकलवंशी की ओर से आए बाइक सवारों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास चार मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में मियागंज चौराहे से मोबाइल झपटने की घटना स्वीकार की है। पकड़े गए शातिरों में एक ने अपना नाम हरदोई के थाना कासिमपुर के बेहंदर निवासी अतुल व दूसरे ने नौधा गांव निवासी शिवम चौरसिया बताया है। दोनों के पास चार सौ दस रुपये और बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें