फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लापता युवक का पानी भरी खंती में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-4- दीपू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार से लापता युवक का शव जाफरखेड़ा गांव में सड़क किनारे पानी भरे खंती में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का लती था।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के खंभार खेड़ा निवासी रिंकू ने बताया कि बड़ा भाई दीपू (24) पिता के साथ खेती करता था। वह शराब का लती था। शुक्रवार की सुबह दस बजे पैदल दही चौकी जाने की बात कहकर निकला था। रात तक न लौटने पर खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों से जाफरखेड़ा में सड़क किनारे पानी भरे खंती में शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपू अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत पर पिता रामचंद्र व मां सुखरानी बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें