फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। ईओ ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर 62 सफाई कर्मचारी तैनात है। इन्हें दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर है जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। शुक्रवार को नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले हंगामे के बाद ईओ ने उन्हें समझा बुझाकर जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया है। ईओ शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि फर्म बदलने के कारण मानदेय आने में कुछ समस्या हुई थी। एक-दो दिन में मानदेय कर्मियों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें