फोटो-4- कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
परियर। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के परियर गांव में बाबा बलखंडेश्वर मंदिर प्रांगण के गणेश मंदिर में सात दिवसीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
गाजे-बाजे के साथ गंगा तट पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलशों में गंगाजल भरा। वापस आयोजन स्थल पहुंचने पर कलशों को स्थापित किया गया। इसके बाद आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजन संपन्न कराया। शिवकेश दीक्षित, संतोष दीक्षित, भावताचार्य प्रिया किशोरी, रमन अवस्थी, छोटे बाबू, राकेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।