फोटो-15- मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
सफीपुर। मियागंज में चल रही बरहा कला प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को सुब्बा खेड़ा मैदान पर खेला गया। इसमें मियागंज इलेवन ने सात विकेट से महाकाल इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को महाकाल इलेवन के कप्तान अनिल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 9.1 ओवर में टीम 67 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से सर्वाधिक 19 रन हिमांशु सिंह ने बनाए। अंकित ने 14 व सुजीत ने 10 रनों का योगदान दिया। मियागंज इलेवन गेंदबाज साहिल ने चार, अमन सिंह ने तीन व कप्तान फैज ने दो विकेट लिए।
68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मियागंज इलेवन की टीम ने 5.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की। मियागंज इलेवन के बल्लेबाज विशाल ने 20, साहिल 12 व कप्तान फैज ने नाबाद 10 रन बनाए। बेहतरीन आलराउंडर प्रदर्शन के लिए साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक प्रधान प्रवीण रावत, फरियाद, राम क्लेश, अनस व आशीष आदि रहे।