उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास पर बीयर बार के सामने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर सिपाही का युवक से विवाद हो गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर लिया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
सदर कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सत्यम सिंह शुक्रवार देर शाम गदनखेड़ा बाईपास स्थित बीयर बार के सामने खड़ा था। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। वहां पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह भी खड़ा था। सत्यम का आरोप है कि रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर सिपाही ने बदसलूकी की जिससे विवाद बढ़ा तो सिपाही ने पीटा।
इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।