फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बंदराें के हमले से बच्ची छत से गिरी, हैलट रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। क्षेत्र में आवारा बंदरों का आतंक लोगों के लिए दहशत का सबब बन गया है। शुक्रवार की सुबह घर की छत पर भाई के साथ खेल रही पांच वर्षीय शिवानी बंदरों के हमले के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंगनुवाखेड़ा गांव निवासी लल्लू की बेटी शिवानी शुक्रवार सुबह अपने भाई शैलेंद्र के साथ छत पर खेल रही थी। अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों ने भागने का प्रयास किया लेकिन शिवानी छत से नीचे गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग बंदरों का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी नीरज यादव ने कहा कि बंदरों द्वारा हमले की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें