फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दही और बंथर सीईटीपी के इनलेट और आउटलेट सील

विज्ञापन
फोटो-33- माघ मेले मे्ं गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए बंथर सीईटीपी का नाला बंद कराती टीम। स्
विज्ञापन
सोनिक। माघ मेले के पहले शाही स्नान, पौष पूर्णिमा पर तीन जनवरी को होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। शासन से जारी रोस्टर के अनुसार मेले से चार दिन पहले ही टेनरी और स्लाटर हाउस से दूषित पानी की निकासी पर रोक लगा दी गई है। इस व्यवस्था के तहत 30 जनवरी की रात 12 बजे से दही चौकी सीईटीपी को और बंथर सीईटीपी के इनलेट व आउटलेट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों द्वारा दूषित पानी को गंगा नदी में बहाने से रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार निगरानी रखेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी तरह के प्रदूषण को रोका जा सके। टेनरी के ड्रमों को भी सील किया गया है ताकि गीले काम न हो सकें। इसके साथ ही सभी स्लाटर हाउसों के नालों और पाइपों को भी सील कर दिया गया है।

यह बंदी चार दिनों तक जारी रहेगी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एई उपेंद्र प्रसाद भी टीमों के साथ मौजूद रहे। यह कदम माघ मेले के दौरान गंगा नदी को स्वच्छ रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें