फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किराना गोदाम में लगी आग, एक घंटे बाद पहुंची दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के एक किराना गोदाम में मंगलवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। सूचना पर चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के करीब एक घंटे बाद दमकल 25 किलोमीटर की दूरी तय कर पाई। पीड़ित के अनुसार शार्ट शर्किट से लगी आग में दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा निवासी व्यवसायी निर्लेश दीक्षित ने बताया कि उनकी किराना की दुकान मुख्य बाजार है। उनका गोदाम में किराना समेत अन्य सामग्री रखी थी। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची तब तक 80 फीसदी माल जल चुका था। व्यवसायी के मुताबिक आग में करीब 10 लाख का माल जल गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें