फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फैक्ट्री कर्मी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन पुलिस ने कुसुंभी निवासी फैक्टरी कर्मी की हत्या में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी विमलेश उर्फ गुड्डू सोहरामऊ क्षेत्र की पेय पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। 21 दिसंबर को घर से ड्यूटी के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन माखी थाना क्षेत्र के मेहरवान खेड़ा गांव के पास शारदा नहर पटरी पर उसका शव मिला था। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने चार दिन बाद बृहस्पतिवार को माखी थाना क्षेत्र के मेथी टीकुर गांव निवासी उसके साढ़ू अवधेश व उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा था।
मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी का प्रेमी लखनऊ के थाना मलिहाबाद के सुभाष नगर निवासी अजय कुमार (30) फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार को नवई चौराहे के पास घेराबंदी कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें