फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 25 उप निरीक्षक हुए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस प्रशासन में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के आदेश पर कुल 25 उपनिरीक्षकों (दरोगा) का तबादला किया है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश सिंह ने उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से थाना गंगाघाट भेजा गया है। उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम को थाना सोहरामऊ से चौकी प्रभारी दरोगाखेड़ा नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक को चौकी प्रभारी दरोगाखेड़ा से थाना सोहरामऊ भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविशंकर पांडेय को चौकी प्रभारी बिंदानगर से मगरवारा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी को थाना बारासगवर से चौकी प्रभारी बदरका, उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को चौकी प्रभारी बदरका से बिंदानगर, उपनिरीक्षक इंद्रदेव उपाध्याय को चौकी प्रभारी किला से शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एसआई उदय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी किला, शिव कुमार को हसनगंज, विजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी बैरियर, अनिल कुमार साहू, राम अवतार, गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, न्यूटन कुमार सिंह को भी नई तैनाती दी गई है।

दिपवल चौकी में प्रभारी की तैनाती, स्टाफ की दरकार

औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मार्च 2025 में बनकर तैयार हुई दिपवल पुलिस चौकी एसपी जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार देर रात प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। उप निरीक्षक सनी देओल को चौकी की कमान सौंपी गई है। हालांकि यहां अन्य स्टाफ की अभी तैनाती नहीं हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा ने बताया अभी दिपवल चौकी पर प्रभारी की तैनाती की गई है। अभी अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन




देवखरी चौकी को मिले प्रभारी, स्टाफ की तैनाती शेष

गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बनी देवखरी पुलिस चौकी में छह माह बाद प्रभारी की तैनाती हुई है। एसपी जय प्रकाश सिंह ने उप निरीक्षक तफूज अहमद को यहां का प्रभारी बनाया है। बीते 27 नवंबर की देर शाम एसपी के निरीक्षण में यहां ताला लटकता मिला था। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि चौकी प्रभारी की तैनाती हो गई है। चार अन्य स्टाफ की तैनाती अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें