फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाटक के जरिए दिया भारत में विविधता में एकता का संदेश

विज्ञापन
फोटो-15- कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
सफीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों ‘मेनी लैंग्वेजेज वन इमोशन’ थीम पर भारतीय भाषा उत्सव-2025 मनाया जा रहा है। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रनियांमऊ में भाषाई विविधता पर आधारित प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक व शिक्षक-छात्र कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्र-छात्राओं कोमल, छाया, आंशिका, कामिनी, रागिनी, राधा, प्रिंस आदि ने हिंदी, पंजाबी, उर्दू, अवधी भाषाओं में प्रेरक नाटक प्रस्तुत किए। इसमें सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया गया।
शिक्षक अमित तिवारी ने बताया भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं और सैकड़ों बोलियां हैं जो हमें जोड़ती हैं। बच्चों ने नाटक के जरिए यही संदेश दिया कि भले ही हमारी भाषाएं अलग हों लेकिन हमारे देश की भावना एक है। यही भारत की विविधता में एकता है। अमित तिवारी, देवेंद्र त्रिपाठी, अनूप साहू, संतोषी देवी, सरोजनी देवी, राधा देवी आदि अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें