फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: माइनर संकरी होने से किसानों ने जताई खांदी कटने की आशंका

विज्ञापन
फोटो-6- तहिरापुर में माइनर और खड़ंजे के बीच लगा उपले का ढेर। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक के तहिरापुर गांव से निकले कबीरपुर खंभौली माइनर और खड़ंजा मार्ग के बीच की भूमि पर ग्रामीणों ने उपले के ढेर लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है। माइनर संकरी होने से किसानों ने खांदी कटने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की फसलों की सिंचाई का एकमात्र साधन कबीरपुर खंभौली माइनर ही है। यह माइनर तहिरापुर गांव के पास से गुजरा है। माइनर के पास से ही हसनापुर आने जाने के लिए खड़ंजा मार्ग बना है। यहां माइनर और मार्ग के बीच की भूमि पर ग्रामीणों ने गोबर के उपले का ढेर लगाकर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे माइनर की चौड़ाई आधी रह गई है। पानी छोड़े जाने पर यहां खांदी कटने का खतरा बना है। किसानों ने नहर विभाग से कब्जे को हटवाकर माइनर की चौड़ाई पूर्ववत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर विभाग के जेई संदीप कुमार ने बताया कि जांच कराई जाएगी। अवैध कब्जा मिलने पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें