फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार देर शाम वाहन से टकराकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

औरास थाना के गांव बड़ादेव तोंदा निवासी शिवराज यादव (65) के दामाद बलवीर ने बताया कि शनिवार दोपहर ससुर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के फकीरे खेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। देर शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के मुंडा रोलिया गांव के पास वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवराज यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी। एसओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें