फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एमपी हादसे में मृत युवक का शव पहुंचा गांव, परिजन बेहाल

विज्ञापन
फोटो-11- रोहित (फाइल फोटो) - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बीघापुर। मध्य प्रदेश के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बस पलटने से बारासगवर थाना के बैदन खेड़ा बाबूखेड़ा गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। वह इंदौर में टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के बैदनखेडा बाबू खेड़ा निवासी रोहित (28) इंदौर मध्य प्रदेश में एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। बड़े भाई रोशन ने बताया कि रोहित बृहस्पतिवार को लखनऊ से इंदौर जाने वाली निजी ट्रैवल्स की बस में कानपुर से बैठे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा थाने के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई जबकि 11 लोग यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। रोहित की मौत से मां माया सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें