फोटो-14- कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: शिक्षक
बीघापुर। क्षेत्र के रुझेई स्थित रामनाथ इंटर कॉलेज के खेल मैदान में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ। सभी संकुलों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में घाटमपुर कला की टीम ने मारी बाजी।
शुभारंभ निवर्तमान बीईओ शुचि गुप्ता ने किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उमेश प्रथम, मयंक द्वितीय और राजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, वंदना द्वितीय और सिमर तीसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शशांक पहले, आर्यन दूसरे व लवकुश तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, वर्तिका द्वितीय व अंशिका तृतीय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल घाटमपुर कला की टीम व नंदुलन खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के बीच हुआ। इसमें घाटमपुर कला की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। (संवाद)