फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहान-अजगैन मार्ग की ठेकेदार ने शुरू कराई पैचिंग

विज्ञापन
फोटो- 13-अजगैन-मोहान मार्ग नवई गांव के पास गड्ढे को भरते श्रमिक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हसनगंज। एक साल पहले बना 19 किमी. लंबा मोहान-अजगैन मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होने लगा। मामला उजागर होने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब मांगा। इस पर ठेकेदार ने शुक्रवार से गड्ढों की पैचिंग शुरू कराई है।
विज्ञापन

हसनगंज क्षेत्र के रमेश मिश्रा, राम पाल, बिनोद, पप्पू सिंह ने बताया कि निर्माण के समय दावा किया गया था कि मोहान-अजगैन मार्ग का निर्माण विशेष तकनीक से कराया जा रहा है। इसके बावजूद एक साल में ही सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी। इससे साफ है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।
विभाग की फटकार पर ठेकेदार ने पैचिंग तो शुरू करा दी है लेकिन जब सड़क नहीं चली तो पैच कब तक टिकेंगे। विभागीय उदासीनता के चलते क्षेत्र के राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के जेई प्रवीण कटियार ने बताया कि जो भी गड्ढे हुए थें, उनकी पैचिंग का कार्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें