फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टेशन के पास झाड़ी में मिला युवती का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर रेलवे स्टेशन के निकट झाड़ियों में युवती का शव मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। ग्रामीणों में युवती की हत्या कर ट्रेन से फेंके जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


रावतपुर रेलवे स्टेशन से बीघापुर की ओर अकबरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने युवती का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सीओ मधुपनाथ मिश्र, कोतवाल राजपाल फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से पहचान कराने के प्रयासों में सफलता न मिलने पर शव को मोर्चरी भेजा गया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष होगी। उसने काले रंग का कुर्ता व सफेद सलवार पहना हुआ था। पैरों में बिछिया होने से उसके विवाहित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों में युवती की हत्या कर शव ट्रेन से फेंके जाने की चर्चाएं रहीं। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के बाद ही घटना के विषय में पुख्ता तौर पर कुछ जा सकता है।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
हसनगंज। औरास क्षेत्र के परसहरा गांव निवासी नेहा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि उसका विवाह जनवरी 2022 में हसनापुर निवासी अनुराग सिंह के साथ हुआ था। पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद पति अनुराग सिंह, सास सुधा सिंह, ससुर ध्रुव सिंह, ननद रिचा और सची दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें