फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-8-संजय गौतम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत से लौट रहा युवक बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी संजय गौतम (35) बृहस्पतिवार की सुबह खेत की तरफ गए थें। लौटते समय रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी कानपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता जगदीश ने बताया कि संजय का विवाह हसनगंज थाना क्षेत्र के बारा खेड़ा गांव निवासी लक्ष्मी के साथ पांच वर्ष पहले हुआ था। पत्नी दो वर्ष से मायके में है। इसके चलते बेटा परेशान रहता था। मौत की सूचना के बाद भी बहू गांव नहीं आई। सोहरामऊ एसओ संदीप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें