उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में भर्ती कराया था।
पुरवा के सोहन खेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र की 25 साल की पत्नी लक्ष्मी को कई दिन से बुखार आ रहा था। पहले परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।फिजिशियन डॉ कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि महिला को बुखार में भर्ती किया गया था। वहीं हालत भी गंभीर थी। (संवाद)