फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो गोशालाएं बंद, सड़कों और खेतों में घूम रहे छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
फोटो- 13-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर घूमते छुट्टा मवेशी। संवाद - फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। संचालकों ने 50 से कम मवेशी दिखाकर बांगरमऊ ब्लॉक की दो गोशालाएं पिछले महीने बंद कर दी थीं। इससे छुट्टा मवेशी सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। ये हादसों का कारण तो बन ही रहे हैं, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर में पांच वर्षों से गोशाला संचालित थी। लापरवाही से अधिकांश मवेशी बाड़ तोड़कर भाग गए। मवेशियों की संख्या कम दिखाकर गोशाला बंद कर दी गई। ततियापुर की गोशाला भी पिछले महीने ही बंद कर दी गई थी। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सटे इन दोनों गांवों में 15 किमी तक कोई गोशाला नहीं है। इससे छुट्टा मवेशी उन्नाव-हरदोई मार्ग के अलावा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाड़ टूटी होने से मवेशी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पहुंच जाते हैं।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि दो गोशालाओं को बंद होने से कुछ गांवों से छुट्टा मवेशियों से संबंधित शिकायत मिल रही है। किसान छुट्टा जानवरों को साईपुर सगौड़ा की गोशाला में पहुंचा सकते हैं। इसकी जानकारी उन्हें पहले भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें