फोटो-27- पियूष पांडेय (फाइल फोटो)
फतेहपुर चौरासी। विज्ञापन के वरिष्ठ लेखक (एड गुरु) पियूष पांडेय के निधन की खबर से उनके ननिहाल फतेहपुर चौरासी में शोक छा गया। बचपन में वह मां के साथ ननिहाल आया करते थे।
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी दिवंगत ब्रजेंद्र नारायण बाजपेई (छोटे लाल) के पुत्र शिशिर बाजपेई ने बताया कि बुआ दिवंगत भगवती पांडेय के पुत्र पियूष पांडेय मां के साथ अपनी ननिहाल फतेहपुर चौरासी आया करते थे। बुआ की ससुराल फतेहपुर चौरासी से करीब 20 किमी गांव काकूपुर (कानपुर) में है। ससुरालीजन जयपुर में रहने लगे थे।
उन्होंने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व पियूष की बहन रमा पांडेय ने नाना बलदेव प्रसाद की याद में जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज फतेहपुर चौरासी में कक्षा कक्ष बनवाए थे। साथ ही कालेज के छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया था।
पियूष पाण्डेय के निधन की सूचना पर ममेरे भाई शरद बाजपेई, समीर बाजपेई, वरिष्ठ शिक्षक व समाजसेवी दिवाकर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल, सभासद श्यामानुज पांडेय, सुधीर अवस्थी ने दुख जताया है।