फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 400 मीटर दौड़ में अमन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बल्लापुर, सुल्तानपुर और भिखारीपुर पतसिया के स्कूल शामिल रहें।
विज्ञापन

एआरपी रामसनेही ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल बल्लापुर के छात्र अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में जूनियर बालिका वर्ग में गहरपुरवा की टीम ने प्रथम रही। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बल्लापुर की टीम प्रथम रही। वहीं, देवखरी की रामकुमारी 100 मीटर की दौड़ में प्रथम रहीं। विजेता टीम और छात्र-छात्राओं को शिक्षक पुनीत वर्मा ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में संदीप कुमार, अनिल कुमार, अनूप कुमार, पंकज कुमार, प्रांजल गुप्ता और संतोष कुमार आदि रहे।
यहां नोडल संकुल आशुतोष शुक्ला, इंचार्ज शिक्षक इंद्रपाल, नीलकमल, शशि प्रभा, शारदेंदु चौहान, प्रदीप कुमार, आदेश पाल, अजय पाल, विवेक शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पारुल कुमार, सुन्दर लाल, रानी, रामेश्वरी, अनीता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें